गोमुखासन से मत्स्यासन तक ये हैं फेफड़ों को मजबूत करने वाले 5 आसान योगासन, रोज करने से सेहत को मिलेंगे गजब फायदे

Best Yoga Asanas For Lungs: गोमुखासन, धनुषासन, भुजंगासन जैसे योगासन फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रखने में बेहद फायदेमंद हैं। ये आसान योग तकनीकें न केवल श्वसन तंत्र को मजबूत बनाती हैं, बल्कि तनाव, पीठ दर्द और पाचन जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाती हैं। जानिए इन आसनों की विधि और लाभ।

Best Yoga Asanas For Lungs: फेफड़े हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं और अगर ये कमजोर हो जाएं, तो सांस लेने में परेशानी होती है। योग एक ऐसा तरीका है जो फेफड़ों को न सिर्फ मजबूत बनाता है, बल्कि पूरे शरीर और दिमाग को भी सेहतमंद बनाए रखता है। भारतीय योग में कुछ खास आसन हैं जो खासतौर से फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। इनमें गोमुखासन, धनुषासन, भुजंगासन, मत्स्यासन और सुखासन प्रमुख हैं।

Best Yoga Asanas For Lungs

Best Yoga Asanas For Lungs

गोमुखासन से खुलते हैं फेफड़े

गोमुखासन छाती और फेफड़ों को खोलने वाला असरदार योग है। इसमें शरीर की स्थिति ऐसी होती है जिससे सांसें गहरी और बेहतर तरीके से ली जाती हैं। इस आसन को करते वक्त दोनों हाथों को पीठ के पीछे से जोड़कर कुछ देर बैठना होता है, जिससे कंधों और छाती में खिंचाव आता है और श्वसन क्षमता बढ़ती है।

End of Feed