हेल्थ

Weight Loss: वजन को तेजी से कम करने के लिए जरूरी हैं ये विटामिन्स, वरना बेली फैट कम करने में हो सकती है दिक्कत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 11:00 PM IST

Vitamins for Weight Loss: शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल में रखने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है। अगर आप वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो इन प्रमुख विटामिन्स को मुख्य रूप से अपने आहार में शामिल करें। आज हम आपको कुछ ऐसे विटामिन्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपका वजन कंट्रोल में हो सकता है।

Image

शरीर के वजन को कंट्रोल करने में प्रभावी है विटामिन्स

KEY HIGHLIGHTS
  • शरीर के वजन को कंट्रोल में रखे विटामिन डी
  • विटामिन्स से वजन को कंट्रोल करने में मिलती है मदद
  • विटामिन बी है वजन कंट्रोल करने के लिए जरूरी


Vitamins for Weight Loss: शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कई लोग घंटों जिम में अपना पसीना बहाते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो खाना-पीना तक छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपके शरीर का वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है। इसलिए वजन घटाने के लिए खाना-पीना छोड़ने के बजाय संतुलित अहार को अपने डाइट में शामिल करें। कुछ ऐसे आहार हैं, जिसकी मदद से आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके अलावा वजन को कंट्रोल करने के लिए शरीर को कुछ जरूरी विटामिन्स की आवश्यकता होती है। इन विटामिन्स की मदद से आप काफी हद तक अपना वजन कंट्रोल में रख सकते हैं। आइए जानते हैं वजन कंट्रोल करने वाले कुछ हेल्दी विटामिन्स के बारे में-

विटामिन डी से वजन होगा कंट्रोल

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो अपने आहार में विटामिन डी युक्त आहार को प्रमुख रूप से शामिल करें। खासतौर पर अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां पर सूर्य की रोशनी कम मात्रा में उपलब्ध होती हैं तो आपको अपने आहार में विटामिन डी को प्रमुख रूप से शामिल करने की जरूरत होती है। दरअसल, कुछ रिसर्च में बताया गया है कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, उनका वजन तुलनात्मक रूप से अधिक रहता है। ऐसे में आप अपने आहार में सोय मिल्क, पनीर, दही, अंडे जैसी चीजों को शामिल करें। यह विटामिन डी का काफी अच्छा स्त्रोत होते हैं।

विटामिन बी है फायदेमंद

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में विटामिन बी युक्त आहार काफी जरूरी है। मुख्य रूप से विटामिन बी3, विटामिन बी6, विटामिन बी13 आपके वजन को कंट्रोल करने में प्रभावी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर का वजन कंट्रोल में रहे, तो अपने आहार में विटामिन बी युक्त आहार को जरूर शामिल करें। विटामिन बी से साबुत अनाज, दलिया, ब्राउन राइस, सूखे बीन्स आलू और लिवर, हरे पत्तेदार सब्जियां, साल्मन, मांस, ब्रोकली और एवोकाडो इत्यादि है।

शरीर के वजन को कंट्रोल करने में ये विटामिन्स फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, इसके अलावा आपको अन्य पोषक तत्वों की भी आवश्यकता होती है, जिसमें आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कैल्शियम इत्यादि हैं। ऐसे में वजन को घटाने के लिए खानपान छोड़ने के बजाय अपने आहार में संतुलित आहार को शामिल करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article