हेल्थ

Vitamin D sources: धूप से ही नहीं इन चीजों से भी मिलता है विटामिन डी, डाइट में थोड़े बदलाव से ही कमी होगी पूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2023, 07:43 AM IST

Vitamin D sources: शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए न सिर्फ धूप में बैठने की जरूरत होती है, बल्कि कुछ खाद्य पदार्थों के माध्यम से भी आप विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में-

Image

विटामिन डी की कमी दूर करे ये फूड्स

KEY HIGHLIGHTS
  • सोय मिल्क से विटामिन डी की कमी होती है दूर
  • सैल्मन फिश में विटामिन डी है भरपूर
  • अंडों से करें विटामिन डी की पूर्ति

Vitamin D sources: हड्डियों से लेकर मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाने के लिए शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करना बहुत ही जरूरी है। कई लोग शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करने के लिए घंटों में धूप में बैठते हैं। लेकिन अगर आपके घर के आसपास धूप के ज्यादा ऑप्शन नहीं है, तो आप अपने आहार के माध्यम से शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं। जी हां, धूप के अलावा कई खाद्य पदार्थों में भी विटामिन डी पाया जाता है। आइए जानते हैं इन खाद्य पदार्थों के बारे में-

सैल्मन फिश

शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप सैल्मन फिश का सेवन कर सकते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, सैल्मन फिश के सेवन से शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है। हालांकि, कई अन्य जंगली मछलियों में भी विटामिन डी होता है। विटामिन डी की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि आपने फिश कहां से पकड़ी है।

अंडा है विटामिन डी से भरपूर

मछली के अलावा अंडा भी विटामिन डी का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन के साथ-साथ कई तरह के विटामिन्स, फैस मौजूद होते हैं। एक बड़े अंडे की जर्दी से आपके शरीर को दैनिक आहार का लगभग 5% विटामिन डी प्राप्त हो जाता है।

मशरूम से करें विटामिन डी की पूर्ति

शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप मशरूम का सेवन कर सकते हैं। मुख्य रूप से अगर आप शाकाहारी है, तो मशरूप आपके लिए विटामिन डी का काफी अच्छा स्त्रोत साबित हो सकता है। यूवी प्रकाश के संपर्क में आने के कारण मशरूम में विटामिन डी2 भरपूर रूप से होता है। रोजाना 1 कप मशरूम का सेवन करने से आपके शरीर को लगभग 17% विटामिन डी प्राप्त हो सकता है।

गाय का दूध

गाय का दूध कैल्शियम, फॉस्फोरस और राइबोफ्लेविन सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके साथ ही यह विटामिन डी का भी काफी अच्छा स्त्रोत होता है। अगर आप शरीर में विटामिन डी की पूर्ति चाहते हैं तो रोजाना 1 कप गाय के दूध का सेवन करें।

सोय मिल्क

अगर आप पशु उत्पादनों से दूर रहते हैं, तो आप सोय मिल्क का सेवन करके शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं। यह विटामिन डी के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article