Spices for Bad Cholesterol : शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल की वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इन बीमारियों में हार्ट डिजीज, हार्ट स्ट्रोक का खतरा शामिल है। ऐसे में आपको शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो तो इसके लिए आप कई तरह के नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में किचन में रखे कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताएंगे, जिसे आप रोजाना अपने आहार में शामिल करके अपने बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने वाले मसालों के बारे में-
दालचीनी से कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल
दालचीनी एक मसाला है, जिसका सेवन आप अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कर सकते हैँ। इसका प्रयोग आमतौर पर मीठे और नमकीन दोनों तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे लहसुन
लहसुन (एलियम सैटिवम) स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर कर सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप लहसुन के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि लहसुन रक्तचाप को कम करता है और हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित रोगियों को फ्री-रेडिकल्स से होने वाली क्षति से बचाव कर सकता है।
अदरक से कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक में भरपूर रूप से एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बढ़ावा दे सकते हैं। अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का सोच रहे हैं तो नियमित रूप से अदरक की चाय को अपने आहार में शामिल करें। इससे टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी कम किया जा सकता है। साथ ही आप हार्ट डिजीज को भी कम कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
