हेल्थ

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाती हैं ये चीजें, लिस्ट में शामिल इन आइटम्स से आज ही कर लें तौबा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 06:10 AM IST

Food that increase Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। हमारे आसपास कुछ ऐसे आहार हैं, जिसकी वजह से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। आइए जानते हैं ऐसे आहार के बारे में-

Image

यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकती हैं ये चीजें

KEY HIGHLIGHTS
  • यूरिक एसिड बढ़ा सकता है अरबी
  • उड़द दाल से बढ़ सकता है यूरिक एसिड का स्तर
  • यूरिक एसिड में मछली खाने से करें परहेज

Food that increase Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में अर्थराइटिस और गाउट की परेशानी शामिल है। ऐसे में यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने आहार में हेल्दी फूड्स को शामिल करने की जरूरत होती है। इन हेल्दी फूड्स में कई चीजें शामिल हैं। वहीं, कुछ ऐसी चीजों से परहेज करने की जरूरत होती है, जिससे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड का स्तर बढ़ाने वाली किन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए?

अरबी से करें तौबा

अगर आपको यूरिक एसिड की परेशानी है तो अरबी का सेवन न करें। दरअसल, अरबी में प्यूरीन और कैल्शियम ऑक्सालेट की अधिकता होती है, जो यूरिक एसिड के बढ़ने का कारण हो सकता है। अगर आप अधिक मात्रा में यूरिक एसिड का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी किडनी खराब हो सकती है। साथ ही शरीर में यूरिक एसिड का स्तर काफी तेजी से बढ़ सकता है।

उड़द दाल से बना लें दूरी

यूरिक एसिड की समस्या से अगर आप दूर रहना चाहते हैं तो अपने आहार में उड़द दाल को शामिल न करें। उड़द दाल में प्यूरीन नामक तत्व होता है, जो शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकता है। इसलिए उड़द दाल का सेवन न करें। इससे आपकी किडनी भी खराब हो सकती है।

मछली से बनाएं दूरी

मछली का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर काफी तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए यूरिक एसिड से प्रभावित लोगों को मछली का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

मीठी ड्रिंक्स और शराब का न करें सेवन

अगर आप यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने आहार में मीठी चीजें और शराब की मात्रा कम करें। इस तरह का आहार न सिर्फ यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है, बल्कि इससे मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है।

यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से कई परेशानियों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इन चीजों से दूरी बनाकर रखें। अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो डॉक्टर की सलाह पर ही अपने आहार में बदलाव करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article