Constipation Remedies: हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रहे, यह कामना हर कोई करता है। लेकिन हमारे द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियां बढ़ हो जाती हैं। इन गलतियों में लिवर डैमेज होने की परेशानी भी है। जी हां, हम में से अधिकतर लोग कभी न कभी कब्ज की परेशानी से जूझते हैं। कुछ लोगों को बार-बार कब्ज की परेशानी होती है। बार-बार लंबे समय तक कब्ज की परेशानी होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में लिवर डैमेज होना भी शामिल है। ऐसे में कब्ज की परेशानी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके लिए कुछ आसान से घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कब्ज की परेशानी को दूर करने के कुछ आसान से घरेलू उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-
कब्ज की परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे ये नुस्खे
कब्ज की परेशानी से कैसे करें बचाव?
कब्ज की परेशानी से बचने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में-
नींबू का रस और काला नमक
कब्ज की परेशानी से बचाव के लिए नींबू का रस काफी प्रभावी हो सकता है। नींबू के रस में मौजूद गुण कब्ज से राहत दिला सकता है। इसके लिए सुबह उठने के बाद 1 गिलास पानी में 1 चम्मच नींबू का रस और काला नमक मिक्स कर लें। अब इसका सेवन करें। इससे कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।
शहद है फायदेमंद
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए शहद काफी हेल्दी हो सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले 1 चम्मच शबद को 1 गिलास पानी में मिक्स करके पिएं। इससे कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।
काजू और मुनक्का
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए काजू और मुन्नका का सेवन करें। यह मिश्रण कब्ज से राहत दिला सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले 4 से 5 काजू लें। इसमें 6 से 7 काजू को मिक्स करके खाएं। इससे कब्ज की परेशानी से राहत पा सकते हैं।
त्रिफला का पानी
प्रतिदिन त्रिफला का पानी पीने से आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण मिक्स करें। अब इसे अच्छे से उबालकर इसका सेवन करें। इससे कब्ज और गैस बनने की परेशानी दूर हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
