शरीर की सारी गंदगी खींचकर बाहर निकाल फेंकते हैं ये जूस, वेट लॉस करने वालों के लिए हैं बेस्ट डिटॉक्स ड्रिंक

Best Juices To Detox Body: शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कुछ हर्बल ड्रिंक्स और जूस का सेवन कर सकते हैं। कुछ ऐसे जूस हैं, जिनका नियमित सेवन शरीर की गंदगी को झट से बाहर निकाल फेंकने में मदद करता है। इन्हें पीने से कई गंभीर रोग भी आपके कोसों दूर रहते हैं। यहां जानें कौन-कौन से जूस पिएं...

Best Juices To Detox Body: शरीर में जब अधिक गंदगी जमा होने लगती है, तो यह स्थिति संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह हो सकती है। गंदगी बढ़ने से हमारा अर्थ शरीर में टॉक्सिन्स, फ्री-रेडिकल्स और अन्य हानिकारक कणों का बढ़ना है। जिनकी वजह से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है। ये हानिकारक कण हमारे खून को दूषित करते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और चर्बी के निर्माण में योगदान देते हैं। ये रक्त और फैट में मिलकर नसों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में भी योगदान देते हैं, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है। इनकी वजह से कैसर जैसे रोगों का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि आप अपने शरीर की समय-समय पर सफाई करते रहें। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि शरीर को डिटॉक्स करने के लिए क्या करना चाहिए? आपको बता दें कि आप शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कुछ हर्बल ड्रिंक्स और जूस का सेवन कर सकते हैं। कुछ ऐसे जूस हैं, जिनका नियमित सेवन शरीर की गंदगी को झट से बाहर निकाल फेंकने में मदद करता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे जूस बता रहे हैं, जो शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में बहुत कारगर हैं।

Best Juices To Detox Body

Best Juices To Detox Body

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बेस्ट जूस - Best Juices To Detox Body In Hindi

पालक का जूस

पालक के जूस में अगर आप कुछ पुदीना की पत्तियां भी शामिल कर लें, तो यह शरीर को डिटॉक्स करने के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक साबित हो सकती है। इससे शरीर ऑक्सीजन का स्तर बना रहता है और रक्त का संचार बेहतर होता है। यह जूस आपको दिनभर एनर्जेटिक रखेगा और पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर रखेगा।

End of Feed
Latest News

Sonam Wangchuk: आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं सोनम वांगचुक? राजघाट में बापू को करेंगे नमन, फिर लौटे सकते हैं लद्दाख

CWG 2026: पाकिस्तानी मुक्केबाज रहमान के खिलाफ धुरंधर बने भारत के जादूमणि सिंह, मात देकर की प्री-क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

देशभर में मानसून की मार! हिमाचल में 135 सड़कें बंद, ओडिशा में हाई अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के बीच सेना बनी जीवनरक्षक

NEET Protest: छात्र प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सुनेगी दलीलें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान