हेल्थ

Best Fruits for Brain Function: ब्रेन फंक्शन को सुधारने में मददगार हैं ये हेल्दी फूड्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 09:27 PM IST

Best Fruits for Brain Function : मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर करने के लिए उसे हेल्दी रखना बहुत ही जरूरी है। आधुनिक समय में लोगों के खानपान की वजह से मस्तिष्क काफी ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्रेन हेल्दी रहे तो अपने आहार पर ध्यान दें। आइए जानते हैं ब्रेन के लिए कुछ हेल्दी फ्रूट्स के बारे में-

Image

मस्तिष्क के लिए हेल्दी फ्रूट्स

KEY HIGHLIGHTS
  • एवोकाडो से बूस्ट करें ब्रेन
  • मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर करे अमरूद
  • ब्लूबेरीज से मस्तिष्क की बढ़ाएं उम्र


Best Fruits for Brain Function : आप क्या खा रहे हैं और क्या पी रहे हैं, इसका संपूर्ण असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर आप हेल्दी आहार ले रहे हैं तो यह आपके ब्रेन फंक्शन में सुधार कर सकता है। वहीं, अनहेल्दी चीजें आपके मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियां बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्रेन फंक्शन बेहतर तरीके से कार्य करे, तो इसके लिए आपको अपने आहार में कुछ हेल्दी फ्रूट्स को शामिल करने की जरूरत है। आइए जानते हैं ब्रेन फंक्शन में सुधार लाने वाले हेल्दी फ्रूट्स कौन से हैं?

ब्रेन फंक्शन में सुधार लाए ये फ्रूट्स

मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर करने के लिए आप अपने आहार में कई हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं, जिसमें कुछ हेल्दी फ्रूट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में विस्तार से-

मस्तिष्क की उम्र बढ़ाए ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में एक फ्रूट है, जिसमें आवश्यक गुण जैसे- एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह आपके मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। रोजाना ब्लूबेरी का सेवन करने से आपके मस्तिश्क में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। इजिससे मस्तिष्क की उम्र बढ़ने और न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट मस्तिष्क की कोशिकाओं के बीच संचार में सहायता करने के लिए भी मददगार हो सकते हैं।

ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करे एवोकाडो

मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर करने के लिए एवोवेरा का सेवन कर सकते हैं। यह अन-सैचुरेटेड फैट का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो ब्रेन फंक्शन में सुधार आ सकता है। इसके अलावा यह मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भी भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर की परेशानियों को कम कर सकता है।

ब्रेन में ब्लड फ्लो बेहतर करे अमरूद

अमरूद विटामिन बी6 और बी3 का काफी अच्छा स्त्रोत है, जिन्हें क्रमशः पाइरिडोक्सिन और नियासिन के रूप में जाना जाता है। ये दोनों विटामिन मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकते हैं। इससे नसों को आराम मिल सकता है। साथ ही ब्रेन फंक्शन में भी सुधार करने में प्रभावी होता है। साथ ही यह याददाश्त क्षमता को भी बेहतर कर सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article