Juices To Keep Body Cool In Summer In Hindi: गर्मियों का मौसम जैसे बढ़ रहा है, लोगों ने शरीर को ठंडक देने के लिए अभी से फ्रिज में पानी रखना शुरू कर दिया है। अब बाजार में आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स आदि भी काफी बिक रही हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी लोग कूल और फ्रेश रहने के लिए इनका खूब सेवन करेंगे, लेकिन ज्यादातर लोग इस बात से अंजान हैं कि भले ही ये चीजें आपको पीने में ठंडी लग सकती हैं और कुछ समय के लिए ठंडा भी महसूस कराती हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये बाद में शरीर में अधिक गर्मी का पैदा करती हैं। साथ ही सेहत के लिए ये बहुत नुकसानदायक भी होती हैं। इसके बजाए, अगर आप कुछ प्राकृतिक ड्रिंक्स और कुछ फलों का जूस पिएंगे, तो आप ठंडा भी महसूस करेंगे और सेहतमंद भी रहेंगे। ऐसे कई जूस हैं, जिन्हें गर्मियों के मौसम में पीने से बहुत फायदे मिलते हैं। इनके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको कूल और फ्रेश रहने के लिए 5 तरह के जूस बता रहे हैं।
Best Fruit Juices To Keep Body Cool In Summer
गर्मियों में ठंडा रहने के लिए पिएं ये 5 जूस- Best Fruit Juices To Keep Body Cool In Summer In Hindi
गन्ने का रस (Sugarcane Juice)
गर्मियों में इस जूस का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, बल्कि इस दौरान होने वाली समस्याओं को भी आपसे दूर रखता है। यह थकान दूर करता है और शरीर में एनर्जी बनाए रखता है
अनार का जूस (Pomegranate Juice)
आयरन, फोलिक एसिड और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर यह अनार का जूस गर्मियों के लिए एक प्राकृतिक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मियों में खून की कमी को रोकने, गंभीर बीमारियों बचने और ऊर्जावान रहने में भी मदद मिलती है।
नींबू का रस (Lemon Juice)
विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर यह ड्रिंक शरीर में ताजगी बनाए रखने में मदद करती है। इसे पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
तरबूज का जूस
यह पीने में जितना स्वाद होता है, उतना ही सेहत के लिए लाभकारी भी होता है। तरबूज शरीर को ठंडक पहुंचाता है और गर्मी को शांत करता है। यह कोला और सोडा आदि से अधिक कूलिंग प्रदान करता है।
आम का रस
गर्मियों का सुपरफूड आम को लोग आमतौर पर गर्म समझते हैं, लेकिन वास्तव में अच्छी तरह से पका हुआ आम शरीर में गर्मी नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर को ठंडा रखता है। इसके अलावा, 4-5 घंटे आम को पानी में भिगोकर रखने से भी इनकी गर्मी निकल जाती है और ये शरीर के लिए ठंडे हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
