Weight Gain Dry Fruits: खा-खाकर पक गए हैं फिर भी नहीं बढ़ रहा वजन? तो आज से खाना शुरू कर दें ये ड्राई फ्रूट, दूर होगा दुबलापन

Dry Fruits For Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए किन ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए? इसका कोई सटीक जवाब नहीं है।सभी ड्राई फ्रूट के अपने अलग फायदे हैं। उनमें कैलोरी की मात्रा भी अलग-अलग होती है। ऐसे कई ड्राई फ्रूट हैं, जिन्हें आप अपनी वेट गेन डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, यहां जानें।

Dry Fruits For Weight Gain: ड्राई फ्रूट्स भला किसे पसंद नहीं होते हैं। ज्यादातर लोगों को जब भी मौका मिलता है वे मुठ्ठी भरी ड्राई फ्रूट्स उठाते हैं और इनका सेवन करते हैं। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। इसके साथ-साथ ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होते हैं। आपको बता दें जो लोग शारीरिक रूप से बहुत दुबले-पतले और कमजोर हैं, उनके लिए इनका सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। अगर आप सही तरीके से इनका सेवन करते हैं, तो इनकी मदद से आपको तेजी से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कैलोरी से भरपूर होते हैं। इसके साथ-साथ इनमें सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे हेल्दी फैट्स, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

Dry Fruits For Weight Gain

Dry Fruits For Weight Gain

अगर आप नियमित इनका सेवन करते हैं, तो ये स्वस्थ तरीके से शरीर का वजन बढ़ाने में मदद करेंगे। दुबले-पतले लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर वजन बढ़ाने के लिए किन ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए? इनके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की जो लुधियाना, पंजाब की रजिस्टर्ड डायटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर हैं। इस लेख में हम आपको वेट गेन के लिए बेस्ट ड्राई फ्रूट बता रहे हैं।

End of Feed