बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए रोज पिएं ये 3 होममेड ड्रिंक्स, शरीर में जमा गंदगी पूरी तरह होगी बाहर

यदि आप बॉडी को क्लीन करने के लिए तरह तरह के उपाय करके थक चुके हैं, तो आपको हमारी बताई ये डिटॉक्स ड्रिंक्स जरूर ट्राई करनी चाहिए। आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजों से मिलकर तैयार हुई ये ड्रिंक्स आपके शरीर में जमा गंदगी को पूरी तरह साफ कर सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह ड्रिंक्स और कैसे करें तैयार?

हमारे शरीर की सफाई करने का सबसे महत्वपूर्ण काम हमारा लिवर और किडनी करती है। ये दोनों ही अंग हमारे शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जिससे हम कई तरह की बीमारियों से आसानी से बच पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर की सफाई करते-करते ये दोनों अंग भी बीमार हो जाते हैं। यदि इन दोनों अंगों की सफाई का उचित ख्याल न रखा जाए तो यह हमारे शरीर के लिए काफी मुश्किल पैदा कर सकते हैं। आज हम आपको शरीर की सफाई के लिए कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर की सफाई तो करते ही हैं, साथ ही ये आपके वेट को भी कंट्रोल करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ड्रिंक्स?

body detox drinks

शरीर की सफाई के लिए ड्रिंक्स - Drinks for body cleansing in Hindi

1. नींबू और अदरक से बनी ड्रिंक

अगर आप अपने शरीर की सफाई करना चाहते हैं, तो आपको अपने घर में नींबू और अदरक से बनी ड्रिंक्स जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसे बनाने के लिए आप 1 गिलास पानी में 1 नींबू डालें, फिर उसमें 1 इंच अदरक का रस निकाल कर मिला दें। इस पानी में 1 चुटकी काला नमक मिलाकर आप सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं।

End of Feed