Ayurvedic Herbs For Eyes: आंखें (Eyes) बेहद अनमोल होती हैं। बिना आंखों के आप इस सुंदर संसार को नहीं देख सकते हैं और भगवान ने इंसान को इसीलिए दो आंखें दी हैं। वहीं अंधेपन और आंखों के नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को दुनियाभर में विश्व दृष्टि दिवस यानी वर्ल्ड साइट डे (World Sight Day 2023) मनाया जाता है। दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग अंधेपन या आंखों की अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसी व्यक्ति का पूरा जीवन दृष्टि हानि से महत्वपूर्ण और स्थायी रूप से प्रभावित हो सकता है। इस साल वर्ल्ड साइट डे (World Sight Day) 12 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको आंखों के लिए ऐसी जड़ी बूटियों के बारे में बता रहे हैं, (Ayurvedic Herbs For Eyes) जिनका इस्तेमाल आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने और उन्हें फिट रखने के लिए कर सकते हैं।
Ayurvedic Herbs For Eyes: इन जड़ी बूटियों से लंबी उम्र तक आंखें रहेंगी हेल्दी।
आंखों के लिए रामबाण हैं ये जड़ी बूटियां (Ayurvedic Herbs For Eyes)
जंगली शतावरी
आंखों की रोशनी बढ़ीने के लिए जंगली शतावरी काफी फायदेमंद है। इसे खाने से आंखों में चमक भी आ जाती है। जंगली शतावरी को शहद और गर्म दूध के साथ महीनेभर तक रोज खाएं। महीनेभर बाद आपको खुद फायदा देखने को मिलेगा।
भृंगराज
भृंगराज आंखों की सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। भृंगराज के सेवन से आंखों की रोशनी लंबी उम्र तक बनी रहती है।
गिलोय
गिलोय का सेवन हमारे स्वास्थ्य के साथ आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल गिलोय में कई औषधीय गुण होते हैं, जो आंखों की कई समस्याओं को दूर करते हैं। आप सुबह-शाम गिलोय के रस में शहद डालकर महीनेभर तक सेवन करें।
मुलेठी
मुलेठी न सिर्फ खांसी को दूर करने का काम करती है, बल्कि आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। दरसल मुलेठी खाने से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ ही आंखों से जुड़ी बीमारियों में फायदा मिलता है। आप सुबह-शाम मुलेठी का सेवन करें।
त्रिफला
त्रिफला आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। साथ ही त्रिफला आंखों की जलन, मोतियाबिंद और कंजंक्टिवाइटिस जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। त्रिफाता को आंवला, हरड़ और बहेड़ा को मिलाकर तैयार किया जाता है।
