सर्दियों में पैदल चलना बनता है सेहत के लिए वरदान, जानें दिन में किस समय वॉक करना है सबसे फायदेमंद

Morning Walk Benefits In Winter: सर्दियों में पैदल चलना शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सुबह, दोपहर और रात के अलग-अलग समय पर की गई वॉक पाचन, दिल की सेहत, नींद और ऊर्जा स्तर को बेहतर बनाती है। बदलते मौसम में बढ़ने वाले वात और कफ को संतुलित रखने में भी पैदल चलना बेहद लाभकारी माना जाता है। जानें किस समय वॉक करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

Morning Walk Benefits In Winter: ठंड के मौसम में शरीर जल्दी जकड़ जाता है और शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। ऐसे में पैदल चलना एक आसान और प्रभावी आदत है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। आयुर्वेद में भी सर्दियों में वॉक को जरूरी बताया गया है क्योंकि यह वात-कफ को संतुलित रखती है। सही समय पर की गई वॉक दिल, पाचन, नींद और ऊर्जा स्तर को बेहतर बनाती है।

सर्दियों में पैदल चलने के फायदे

सर्दियों में पैदल चलने के फायदे

पैदल चलना क्यों जरूरी है

आज की दिनचर्या मशीनों और गैजेट्स पर निर्भर हो गई है, जिससे लोग कम चलते-फिरते हैं। यही कारण है कि मोटापा, गैस, कमजोर पाचन और सुस्ती जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। पैदल चलना शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और किसी सप्लीमेंट से भी तेज असर दिखाता है। सर्दियों में यह खास तौर पर फायदेमंद है क्योंकि यह बदलते मौसम के कारण बढ़े वात और कफ को संतुलित करता है।

End of Feed