पेरीमेनोपॉज के दौरान महिलाएं रोज बस 1 चम्मच खाएं ये काले बीज, हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी कई समस्याओं से मिलेगी राहत

Black Sesame Seeds Benefits For Perimenopause: अगर पेरीमेनोपॉज के दौरान महिलाएं अपनी डाइट में अपनी डाइट में काले तिल शामिल कर लें, तो उनके लक्षणों में सुधार हो सकता है और इस दौरान होने वाली परेशानियां भी कम हो सकती हैं। इस लेख में जानें महिलाओं के लिए काले तिल के फायदे।

Black Sesame Seeds Benefits For Perimenopause: मेनोपॉज वह स्थिति है, जिसमें एक समय आने के बाद महिलाओं के पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। लेकिन मेनोपॉज से भी पहले एक स्थिति होती है, जिसमें महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। पीरियड्स पूरी तरह बंद होने से 3-4 साल पहले तक महिलाओं को पीरियड्स होते तो हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव की वजह से पीरियड्स के दौरान गंभीर असामान्य ब्लीडिंग, बहुत ज्यादा ब्लीडिंग, हैवी ब्लड फ्लो, ज्यादा पसीना आना, हॉट फ्लैशेज, अनियमित पीरियड्स और स्ट्रेस आदि जैसी समस्याएं भी देखने मिलती हैं। इस दौरान महिलाओं के पीरियड्स की आम समस्याएं भी पहले से गंभीर हो जाती हैं। मेनोपॉज से पहले की इस स्थिति को ही पेरिमेनोपॉज कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर पेरीमेनोपॉज के दौरान महिलाएं अपनी डाइट में अपनी डाइट में काले तिल शामिल कर लें, तो उनके लक्षणों में सुधार हो सकता है और इस दौरान होने वाली परेशानियां भी कम हो सकती हैं। काले तिल का सेवन इस दौरान महिलाओं के लिए एक रामबाण औषधि साबित हो सकता है। पेरीमेनोपॉज में तिल खाने के फायदे क्या होते हैं और महिलाओं को कैसे इनका सेवन करना चाहिए, इस लेख में जानें सबकुछ।

Benefits Of Eating Black Sesame Seeds During Perimenopause

Benefits Of Eating Black Sesame Seeds During Perimenopause

महिलाओं के लिए पेरिमेनोपॉज के दौरान काले तिल खाने के फायदे - Benefits Of Eating Black Sesame Seeds During Perimenopause In Hindi

आयुर्वेद की मानें तो काले तिल कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स, फ्लेवोनॉयड्स, फाइटोएस्ट्रोजन आदि बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। साथ ही, ये स्वाद में मीठे, तासीर में गर्म और आर्वजनन होते हैं। ये पीरियड्स को रेगुलेट करने और पेरिमेनोपॉज के दौरान होने वाली कई समस्याओं से राहत प्रदान करने में मदद कर सकते हैं जैसे,

End of Feed