गर्मी में सुबह खाली पेट पी लें ये देसी ड्रिंक, दिनभर रहेंगे कूल और एनर्जी से भरपूर

Best Drink To Stay Cool And Energetic In Summer: अगर आपको भी बहुत अधिक गर्मी लगती है या दिनभर थकान महसूस करते हैं, तो ये खास देसी ड्रिंक आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। ये पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। ये गर्मी में आपको सेहतमंद भी रखती है।

Best Drink To Stay Cool And Energetic In Summer: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है, दिनभर काफी थकान महसूस करते हैं। इस दौरान मौसम का तापमान अधिक होने की वजह से शरीर के भीतर भी काफी गर्मी हो जाती है। ऐसे में लोग शरीर को ठंडा रखने और ऊर्जावान महसूस करने के लिए अनहेल्दी ड्रिंक्स जैसे सोडा, कोला, एनर्जी ड्र्रिकं आदि का सेवन करते हैं। इसके अलावा, आइसक्रीम आदि का भी खूब सेवन करते हैं। इनका सेवन करने से आपको कुछ समय के लिए ठंडक और एनर्जी मिलती तो है, लेकिन ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती हैं। इनका असर खत्म होने के बाद व्यक्ति को और भी अधिक गर्म लगती है। सिर्फ इतना ही नहीं, इनका अधिक सेवन शरीर का वजन बढ़ाने और कई गंभीर बीमारियों के विकास में योगदान देता है। जबकि हमारे शरीर को ठंडा रखने के लिए इनसे कई गुणा स्वस्थ विकल्प मौजूद हैं। हमारे किचन में कई ऐसी चीजें जिनका गर्मियों में सेवन करने से न सिर्फ शरीर ठंडा रहता है, बल्कि शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। अब सवाल यह है कि गर्मी में ऐसा क्या खाएं या पिएं जिससे शरीर ठंडा भी रहे और एनर्जी भी बनी रहे। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Best Drink To Stay Cool And Energetic In Summer

Best Drink To Stay Cool And Energetic In Summer

गर्मी में कूल और एनर्जी से भरपूर रहने के लिए पिएं ये देसी ड्रिंक

आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में आप सत्तू का सेवन कर सकते हैं। सत्तू की ड्रिंक गर्मी को मात देने का एक आसान और प्रभावी तरीका है। वहीं, इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरीज भी काफी अच्छी मात्रा में होती हैं। यह धीरे-धीरे पचता है और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी प्रदान करता है। इसे गर्मियों के सबसे हेल्दी और कूलिंग ड्रिंक्स में से एक माना जाता है। आप सत्तू की ड्रिंक कई तरह से बनाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो ठंडे पानी में मिलाकर सत्तू का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप ठंडे दूध में मिलाकर भी इसे पी सकते हैं। आप चाहें तो अपने शेक और स्मूदी में भी सत्तू डालकर पी सकते हैं। आप इसके लिए चने या जौ का सत्तू प्रयोग कर सकते हैं। सुबह के समय अगर आप सत्तू की ड्रिंक बनाकर पीते हैं, तो आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करेगी।

End of Feed