Summer Drink: गर्मियों इस सफेद ड्रिंक को पीने से दूर होती है पेट की गड़बड़, शरीर को देती है ठंडक और ये कमाल के फायदे

Buttermilk Benefits During Summer: गर्मियों में रोज एक गिलास छाछ पीने से बेहतर कुछ नहीं है। इसका नियमित सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। वजन घटाने से लेकर पाचन क्रिया को दुरुस्त करने तक, छाछ पीने के अनेक फायदे हैं। यह शरीर को फौलाद जैसा मजबूत बनाती है।

Buttermilk Benefits During Summer: गर्मियों में एक गिलास छाछ पीने से अच्छा शायद ही कुछ हो सकता है। आपने अक्सर लोगों को गर्मियों में दही का सेवन करने से मना करते सुना होगा, ऐसा इसलिए क्योंकि दही की तासीर गर्म होती है और गर्मियों में इसका सेवन करने से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि दही गर्मियों में दही को या तो लस्सी के रूप में पीना चाहिए या फिर इसके बजाए छाछ का सेवन करना चाहिए। छाछ तासीर में ठंडी होती है और फायदों की बात करें तो कुछ मामलों में यह दही से भी ज्यादा फायदेमंद होती है। गर्मियों में रोज एक गिलास छाछ पीने से बेहतर कुछ नहीं है। इसका नियमित सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। गर्मियों में दही पीने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Benefits Of Butter Milk In Summer

Benefits Of Butter Milk In Summer

गर्मियों में दही खाने के फायदे - Benefits Of Buttermilk During Summer In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, छाछ एक बेहतरीन प्रोबायोटिक और पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फैट, पोटेशियम, फास्फोरस के साथ-साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। इस ड्रिंक की सबसे अच्छी बात यह ड्रिंक तासीर में ठंडी और कैलोरी में कम होती है। इसे पचाना बहुत ही आसान है। गर्मी में छाछ पीने के फायदे कई हैं जैसे,

End of Feed