गर्मियों में छाछ में मिलाकर पिएं ये देसी प्रोटीन पाउडर, कड़ाके की गर्मी में भी बॉडी रहेगी कूल, रग-रग में भर जाएगी ताकत

Butter Milk With Chana Sattu Benefits In Hindi: गर्मियों में कूल रहने के लिए ज्यादातर लोग कोल्ड ड्रिंक्स, आइस्क्रीम या फलों का रस आदि पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप गर्मियों में छाछ में एक खास चीज मिलाकर पिएं तो यह गर्मी को मात देने में बहुत मदद करेगा। यह आपको गर्मियों में होने वाली कई समस्याओं से भी बचाएगा। यहां जानें इसके बारे में....

Butter Milk With Chana Sattu Benefits In Hindi: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में सुस्ती, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से शरीर का एनर्जी लेवल कम हो जाता है, जिससे हम दिनभर आलस और थकावट महसूस करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने खानपान में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ताकत भी दें।

Sattu Chhach Benefits In Hindi

Sattu Chhach Benefits In Hindi

अब सवाल उठता है कि ऐसा क्या खाएं या पिएं जो हमें ठंडक भी दे और ताकत भी? जवाब है – सत्तू और छाछ। सत्तू को देसी प्रोटीन पाउडर कहा जाता है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। वहीं, छाछ पेट को ठंडा रखती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। अगर आप इन दोनों का कॉम्बिनेशन पीते हैं तो गर्मी में भी आपकी बॉडी फिट और एक्टिव बनी रहेगी। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे बनाने का सही तरीका।

End of Feed