नाभि हमारे शरीर का बेहद अहम अंग माना जाता है। ये शरीर को ऊर्जा देना का काम करती है इसलिए इसे ऊर्जा केंद्र माना गया है। नाभि में तेल लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों के मौसम में नाभि में तेल लगाने से स्किन के साथ साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। नाभि में तेल लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है। नाभि में तेल लगाने से ड्राई स्किन से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा पेट दर्द से भी निजात दिलाने में सरसों का तेल बेहद फायदेमं माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर नाभि में सरसों के तेल के साथ किन तेलको मिलाकर लगाना चाहिए।
नाभि में नारियल का तेल लगाने के फायदे - Benefits Of Coconut Oil In Navel In Hindi
सर्दियों के मौसम में नाभि में नारियल का तेल लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। नाभि में नारियल तेल (Coconut Oil) लगाने से आपको नींद अच्छी आती है। जो लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं उन्हें नाभि में नारियल तेल लगाना चाहिए। नाभि में नारियल तेल लगाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। नाभि में नारियल तेल लगाने से थकान कम हो होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके अलावा नाभि में नारियल तेल लगाने से स्किन प्रॉब्लम भी दूर होती है।
नाभि में बादाम का तेल लगाने के फायदे - Benefits Of Almond Oil In Navel In Hindi
नाभि में बादाम का तेल लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है और साथ ही स्किन पर ग्लो आता है। सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में स्किन ड्राईनेस से छुटकारा पाने के लिए नाभि में बादाम का तेल लगाएं। नाभि में बादाम का तेल लगाने से अच्छी नींद आती है। इससे स्ट्रेस लेवल भी कम होता है।
नाभि में सरसों का तेल लगाने के फायदे - Benefits Of Mustard Oil In Navel In Hindi
नाभि में सरसों का तेल लगाना सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट होती है और चेहरे पर निखार भी आता है। इसके साथ ही ड्राई स्किन की समस्या दूर करने के लिए भी आप नाभि में सरसों का तेल लगाएं। नाभि में सरसों का तेल लगाने से शारीरिक और मानसिक तनाव कम हो सकता है और नींद अच्छी आती है।
