आयुष्मान खुराना की पत्नी को फिर हुआ कैंसर, दूसरी बार हुईं Breast Cancer का शिकार, जानें क्या है वजह

बॉलीवुड के शानदार एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। ताहिरा को 7 साल पहले भी ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होना पड़ा था। लेकिन हाल ही में आई खबर के मुताबिक ताहिरा को एक बार फिर से कैंसर ने घेर लिया है। आइए जानते हैं क्यों वापस लौट आता है ब्रेस्ट कैंसर?

Tahira Kashyap Breast Cancer News: महिलाओं को अपनी सेहत के लिए थोड़ा ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि इस समय महिलाओं में कैंसर के मामले काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड से आई एक खबर के मुताबिक एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो गईं हैं। तेजी से फैलता ये कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे ज्यादा जानलेवा कैंसर का प्रकार है। इसकी गंभीरता की बात करें तो इस जानलेवा कैंसर के कारण हर साल हजारों महिलाएं अपनी जान गंवा देती हैं। ताहिरा कश्यप 7 साल पहले भी ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुई थीं। जिसके इलाज के लिए उन्हें अपना एक ब्रेस्ट रिमूव कराना पड़ा था। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि क्यों वापस लौट आता है कैंसर और कैसे करें इससे बचाव?

tahira kashyap breast cancer

क्यों दोबारा होता है ब्रेस्ट कैंसर?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर के कई तरह के प्रकार होते हैं। जिसमें हार्मोन रिसेप्टर-पॉजिटिव, HER2-पॉजिटिव और ट्रिपल-नेगेटिव, हार्मोन रिसेप्टर-पॉजिटिव कैंसर के प्रकार हैं, जो कम आक्रामक होते हैं। लेकिन कई साल के ये भी कैंसर के रूप में वापस आ सकते हैं, लेकिन HER2-पॉजिटिव और ट्रिपल-नेगेटिव कैंसर ये कैंसर से खतरनाक रूप हैं, जो जल्दी वापस आ सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर यदि आपको एडवांस लेवल का हो गया है, तो इसके दोबारा होने की संभावना भी काफी ज्यादा हो जाती है।

End of Feed