गैस की समस्या से हैं परेशान? सीने की जलन और डकार को 5 मिनट में छूमंतर करता है इस मसाले का पानी

Ayurvedic Water For Acidity: आजकल लोग एसिडिटी की समस्या से खूब परेशान रहते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर डाइजेशन को बेहतर कर सकते हैं और एसिड रिफ्लक्स की परेशानियों से छुटकारा भी पा सकते हैं।

Ayurvedic Water For Acidity: एसिडिटी एक आम पाचन समस्या है, जिसका अगर इलाज न किया जाए तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में बदल सकती है। एसिड रिफ्लक्स के कारण सीने में जलन, मुंह से बदबू और पेट में दर्द जैसी परेशानी बनी रहती है। अगर आप एसिडिटी की परेशानी से थक चुके हैं और उससे निजात पाना चाहते हैं तो हम आपको यहां पर 5 प्रभावी घरेलू उपचार बताने वाले हैं। इन उपायों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करने से सीने में होने वाली जलन से छुटकारा मिल सकता है।

Ayurvedic Water For Acidity

यहां पढ़ें एसिड रिफ्लक्स कम करने के घरेलू इलाज

1) जीरा पानी

पानी के साथ जीरा का सेवन करने से एसिडिटी से जुड़ी जलन और परेशानी कम हो सकती है। भोजन के बाद दिन में तीन बार जीरे का पानी पीने से गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।

2) अजवाइन पानी

अजवाइन का पानी पाचन में सुधार और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसे अपनी रूटीन में शामिल करने के लिए बस एक गिलास पानी में अजवाइन डालकर उबाल लीजिए। इस पानी के नियमित सेवन से एसिडिटी से काफी राहत मिल सकती है।

3) सौंफ पानी

सौंफ के बीज अपने पाचन गुणों के लिए जाने जाते हैं। इनमें ऐसे यौगिक होते हैं जो एसिड रिफ्लक्स की संभावना को कम करने में सहायता करते हैं। इसके अलावा, सौंफ के बीजों के सूजन-रोधी गुण एसिड के कारण होने वाली पेट की सूजन को शांत कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप एसिडिटी से परेशान हैं तो सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत अपनाएं, इससे आपकी पाचन क्रिया भी ठीक होगी। गुनगुने पानी का सेवन आपके स्किन को भी निखारता है।

End of Feed