सर्दियां आते ही बार-बार हो जाता है जुकाम तो ना हों परेशान, इन आसान आयुर्वेदिक नुस्खों से मिलेगा आराम

जुकाम एक वायरल संक्रमण है, जो ज्यादातर राइनोवायरस के कारण होता है। जब यह वायरस हवा या छींक के जरिए शरीर में पहुंचते हैं, तो शरीर म्यूकस बनाकर अपनी सुरक्षा करता है, जिससे नाक बहने और छींक आने लगती है।

सर्दी-जुकाम कोई नई बात नहीं है। मौसम बदला नहीं कि छींकें, नाक बहना, सिर भारी लगना और गले में खराश शुरू हो जाती है। ऐसे में शरीर की खास देखभाल और आराम की जरूरत होती है। आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के सर्दी-जुकाम को ठीक करते हैं।

Cold in Winter

बार-बार हो रहा है जुकाम? इन आयुर्वेदिक नुस्खों से मिलेगा आराम (Photo: iStock)

आयुर्वेद कहता है कि जुकाम तब होता है जब शरीर में कफ दोष बढ़ जाता है और प्रतिरोधक शक्ति कमजोर पड़ जाती है। आधुनिक विज्ञान की मानें, तो यह एक वायरल संक्रमण है, जो ज्यादातर राइनोवायरस के कारण होता है। जब यह वायरस हवा या छींक के जरिए शरीर में पहुंचते हैं, तो शरीर म्यूकस बनाकर अपनी सुरक्षा करता है, जिससे नाक बहने और छींक आने लगती है।

End of Feed