हेल्थ

बिना डाइटिंग के भी तेजी से घटेगा वजन, बस जान लें फैट बर्न करने वाली ये 3 आयुर्वेदिक ड्रिंक

Ayurvedic Drinks For Weight Loss : वेट लॉस की बात आते ही हमारे सामने डाइटिंग और एक्सरसाइज जैसे ऑप्शन आने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो आपको बिना डाइटिंग भी वजन कम करने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में…

Image

weight loss drinks

Ayurvedic Drinks For Weight Loss : लगातार खराब होता खानपान और दिनचर्या मिलकर हमारी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसमें तेजी से बढ़ता वजन भी शामिल है। बात जब वेट लॉस की आती है, तो लोग सोचते हैं कि उन्हें इसके लिए मुश्किल डाइटिंग और कठिन एक्सरसाइज को फॉलो करना पड़ेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में शरीर में जमा फैट को कम करने के लिए कुछ असरदार ड्रिंक्स का भी जिक्र किया गया है। जी हां आज हम आपको 3 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकते हैं।

मेथी ड्रिंक

1 चम्मच मेथी दाने को 1 गिलास पानी में रात भर भिगोकर रखें और सुबह उसे उबालें और फिर छानकर गुनगुना करके पिएं। इससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलेगी। जी हां मेथी में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व आपके वजन को कंट्रोल करने के साथ शुगर लेवल को भी बैलेंस रखते हैं।

जीरा ड्रिंक

रोज सुबह खाली पेट जीरा ड्रिंक (जीरा चाय) पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे आपके भोजन के पचने की दर बेहतर होती है। इससे आपके शरीर में जमा फैट भी तेजी से कम होने लगता है। इसके लिए आप 1 कप पानी में 1/2 चम्मच जीरा को डालकर पानी आधा रह जाने तक उबालें। इसके बाद इसे गुनगुना खाली पेट पीएं।

दालचीनी ड्रिंक

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने और शरीर को एनर्जी से भरने के साथ-साथ दालचीनी से बनी ड्रिंक आपको वेट लॉस में भी काफी मदद करती है। दालचीनी से बनी ड्रिंक में शहद मिलाकर पीना आपकी फैट बर्निंग प्रोसेस को काफी तेज कर देता है। इसे तैयार करने के लिए आपको 1 गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर उबालना है। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करके चाय की तरह सेवन करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article