जोड़ों के दर्द से झट से आराम देगा अश्वगंधा, तेज चलने में भी नहीं आएगी दिक्कत

सर्दी में अगर आपको भी जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है तो अश्वगंधा का सेवन नियमित शुरू कर दें। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी और तेज चलने में भी दिक्कत नहीं आएगी। जानें इस बारे में।

Ashwagandha is a superfood: सर्दियों के आते ही जोड़ों का दर्द और गठिया जीना मुहाल कर देता है। सुबह उठते ही शुरू दर्द रात की नींद में भी खलल डालता है। घुटनों में दर्द, चलने-फिरने में दिक्कतें आम बात बन चुकी है। आयुर्वेद में ऐसी कई औषधि है, जिसके सेवन से इन समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।

ashwagandha

जोड़ों के दर्द से झट से आराम देगा अश्वगंधा (Pic: iStock)

ऐसी ही औषधि है अश्वगंधा, जो जोड़ों के दर्द और सूजन में प्रभावी है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी अश्वगंधा को बेहद प्रभावी और गठिया के मरीजों के लिए रामबाण बताता है। अश्वगंधा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक गुण गठिया के लक्षणों को कम करने में सहायक होते हैं। यह जोड़ों में सूजन और दर्द से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है।

End of Feed