Disadvantages of junk food: जंक फूड खाना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। ये बात सभी जानते हैं, लेकिन फिर भी लोग इस तरह का खाना खाने से परहेज नहीं करते हैं। आप में शायद ही कुछ लोग ये जामते होंगे कि जंक फूड कैसे आपकी सेहत को प्रभावित करते हैं। दरअसल, जंक फूड काफी ऑयली और कैलोरीज से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ वजन भी बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही ये सेहत पर बहुत गलत असर डालते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं जंकफूड से होने वाले नुकसानों के बारे में, आइए जानते हैं कि हमें जंक फूड क्यों नहीं खाना चाहिए-
जंक फूड से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान
मोपाटा बढ़ाए
एक रिपोर्ट के अनुसार, जंक फूड के सेवन से पाचन शक्ति पर असर पड़ता है और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है।
फैट-कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए
यदि ऐसे फास्ट फूड का सेवन किया जाए, जिनमें शुगर का लेवल बहुत अधिक रहता है, तो इससे फैट के साथ-साथ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
नर्वस सिस्टम पर पड़ता है गलत असर
जंक फूड का सेवन करने से नर्वस सिस्टम पर भी असर पड़ता है, जिससे दिमाग के कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में याददाश्त कमजोर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
भूख को करे कम
जंक फूड को खाने से पाचन तंत्र परअसर पड़ता है, जिससे इसकी कार्य क्षमता घट जाती है और भूख कम लगने लग जाती है। इससे शरीर में कमजोरी आने की समस्या भी हो सकती है।
बच्चों के विकास को करे बाधित
अगर कोई बच्चा जंक फूड का बहुत अधिक सेवन करता है, तो उसका शारीरिक विकास बाधित हो जाता है। साथ ही दिमाग पर भी निश्चित रूप से असर पड़ता है।
जंक फूड का श्वसन तंत्र पर असर
फास्ट फूड को खाने से श्वसन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से कई बीमारियां जैसे-अस्थमा, शॉर्टनेस आफ ब्रीद जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए फास्ट फूड के सेवन से बचना चाहिए।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

