दिल के आकार का दिखने वाला ये पत्ता दिल की बीमारियों से दिलाता है राहत, जानिए इसके फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 07:59 PM IST

Benefits Of Arbi Leaves For Health: अरबी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन अरबी की सब्जी के साथ ही इसके पत्ते भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। इसके पत्ते दिल की बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

दिल के आकार का दिखने वाला ये पत्ता दिल की बीमारियों से दिलाता है राहत, जानिए इसके फायदे

Taro Leaves For Health: बारिश के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां आती है और यह हरी सब्जियां हमारे शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। डॉक्टर भी हरी सब्जी खाने की सलाह देते हैं। हरी सब्जियों में मिनरल्स, प्रोटीन, विटामिन जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इन्हीं में से एक बारिश के सीजन में बाजार में अरबी के पत्ते खूब मिलते हैं। दिल के आकार के हरे हरे दिखने वाले यह अरबी के पत्ते सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। बारिश के मौसम में इन पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी सिस्टिम को स्ट्रांग करता है। यह पत्ते दिल की बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद है। अरबी के पत्तों में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। इसके अलावा नाइट्रेट्स के भी अच्छे स्रोत हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। अरबी के पत्ते कई बीमारियों में फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं अरबी के पत्तों के फायदे व इससे बनी रेसिपी के बारे में...

तेज करता है आंखों की रोशनी

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे आंखों की रोशनी कम होने लगती है। ऐसे में आंखों की रोशनी को तेज रखने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन जरूर करना चाहिए। अरबी के पत्तों का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों से जुड़ी हर समस्या को दूर करता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

अरबी के पत्तों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो दिल की समस्या के साथ-साथ पेट के लिए भी रामबाण साबित होता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म सक्रिय हो जाता है। इसके साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। जिससे पेट से जुड़ी सभी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

बनाएं लाजवाब रेसिपी

अरबी के पत्तों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। अरबी के पत्तों की सब्जी, पकोड़ी व कई और तरह की रेसिपी तैयार की जा सकती है। यह खाने में भी काफी टेस्टी होती है और झटपट तैयार भी हो जाती है। बारिश के मौसम में अरबी के पत्ते की पकोड़े हर किसी के मुंह में पानी ला देती हैं। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article