अनाज का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सब्जियां और फल के अलावा अनाज खाने की सलाह देते हैं। अनाज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। जौ भी एक ऐसा अनाज है जो पोषक तत्वों से भरपूर है। अक्सर आपने लोगों को जौ के आटे की रोटियां खाते देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने जौ का पानी पीने के बारे में सुना है। जौ का पानी पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह पानी सेहत का खजाना है। इसे पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। ऐसे में आज हम आपको जौ का पानी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जौ का पानी पीने के फायदे
पाचन स्वास्थ्य के लिए
जौ फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके पानी का सेवन करने से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से मल त्याग में भी आसानी होती है। इसके सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से भी आराम मिलता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए
पोषक तत्वों से भरपूर जौ का पानी हृदय से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। नियमित रूप से जौ का पानी पीने से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है।
हाई बीपी के मरीजों के लिए
हाई बीपी वाले मरीजों के लिए जौ का पानी बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसे पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज इसका सेवन जरूर करें।
