Allergies & Asthma : जानिए वास्तव में क्या है एलर्जी और अस्थमा, डॉक्टर से समाधान और इलाज!

  • Written by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 21, 2023, 06:23 PM IST

Health Tips in Hindi: ग्लोबल बर्डन ऑफ डिज़ीज़ 2019 के अध्ययन के मुताबिक दुनिया के 13 प्रतिशत अस्थमा के मामले भारत में पाए जाते हैं, जबकि अस्थमा के कारण होने वाली दुनिया की 42 प्रतिशत मौतें भारत में होती हैं । मरीज की दृष्टि से इस बड़े अंतर के दो मुख्य कारण हैं; पहला है इस बीमारी के प्रति जागरुकता की कमी, तो दूसरा है इसके इलाज के बारे में कई मिथक।

Allergies & Asthma : अस्थमा एक पुरानी फेफड़ों की बीमारी है। अस्थमा मुख्य रूप से सांस लेने में परेशानी का कारण बनता है। बहुत से लोग कम उम्र में ही अस्थमा से पीड़ित होने लगते हैं। हालांकि, हम आमतौर पर शुरुआत में इसे अनदेखा कर देते हैं। एक गलत धारणा है कि उम्र बढ़ने के साथ अस्थमा कम हो जाएगा।

asthma, Asthma Care, Health Care

Asthma Causes: एलर्जी अस्थमा का कारण क्यों बनती है?

औरंगाबाद छत्रपति संभाजीनगर के चेस्ट फिजिशियन, डॉ. नितिन चित्ते ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में बताया कि अस्थमा को लोग समाज में छिपाते हैं, इसलिए इसके बारे में बात करने भी कतराते हैं और ज्यादातर मरीज अपनी बीमारी को ‘श्वास’, ‘दमा’, या ‘सर्दी और खांसी’ का नाम दे देते हैं। ऐसे में कुछ लोग इलाज कराने केवल तभी पहुंचते हैं, जब इसके लक्षण बिगड़कर असहनीय हो जाते हैं। ग्लोबल अस्थमा नेटवर्क (GAN) के एक अध्ययन में पाया गया कि अस्थमा के गंभीर लक्षणों वाले लगभग 70 प्रतिशत लोगों के क्लिनिकल डायग्नोज में अस्थमा सामने नहीं आता है ।

End of Feed