भारत में मिला COVID-19 का नया RF.5 वैरिएंट, आंध्र प्रदेश से आया पहला मामला, जानें कितना हो सकता है गंभीर

COVID-19 RF.5 Variant: हाल ही में भारत में पहली बार COVID-19 के नए RF.5 वैरिएंट का मामला आंध्र प्रदेश में मिला है। जानिए यह नया वैरिएंट क्या है, कितना गंभीर हो सकता है और डॉक्टर क्या की राय क्या है।

COVID-19 RF.5 Variant: कोरोना महामारी का असर पहले जितना नहीं रहा, लेकिन वायरस पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है। समय-समय पर इसके नए वैरिएंट सामने आते रहते हैं। अब भारत में भी कोविड-19 (COVID-19) के नए RF.5 वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। यह मामला आंध्र प्रदेश से मिला है। इसके बाद कई लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह वैरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक है, क्या इसके कारण फिर से कोरोना का खतरा बढ़ सकता है और आम लोगों को क्या करना चाहिए।

COVID-19 RF5 Variant

कोविड 19 का नया वैरियंट RF.5 कितना खतरनाक

अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद पल्मोनोलॉजिस्ट और सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सौरभ पाहुजा बताते हैं कि अच्छी बात यह है फिलहाल विशेषज्ञों के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे घबराने की जरूरत पड़े। हालांकि, सतर्क रहना पहले की तरह जरूरी माना जा रहा है।

End of Feed