Omega-3 Benefits For Skin In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राहा की मम्मी आलिया भट्ट की एक्टिंग के तो हम सभी कायल हैं। एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। फैंस भी उनसे अक्सर पूछते हैं कि आखिर उनकी साफ, बेदाग-निखरी त्वचा का राज क्या है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस हेल्दी स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करने के साथ-साथ डाइट का बहुत खास ध्यान रखती हैं। वह अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करते हैं। आपको बता दें कि ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करने से त्वचा को हेल्दी रखने में बहुत मदद मिलती है। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए ओमेगा-3 फैट्स कैसे फायदेमंद होते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके फायदे और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स के स्रोत बता रहे हैं।
Omega 3 Fatty Acid Benefits For Skin
त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड- Omega 3 Fatty Acid Benefits For Skin In Hindi
न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा गोयल की मानें, तो ओमेगा-3 त्वचा की कोशिकाओं को हेल्दी रखने के लिए बहुत आवश्यक होता है। यह त्वचा में नमी को बनाए रखता है। यह ड्राई और डेड स्किन से छुटकारा दिलाता है। जब आप अपनी डाइट से पर्याप्त ओमेगा-3 फैट प्राप्त करते हैं, तो यह कोशिका झिल्ली के ऊपर एक तरह का आवरण बनता है, जो त्वचा के लिए एक प्रोटैक्टिव बैरियर के रूप में काम करता है। यह त्वचा को डैमेज होने से बचाता है। यह सूरज की हानिकारक किरणें और यूवी रेज से भी त्वचा को सुरक्षित रखता है। यह आपकी त्वचा को आंतरिक रूप से पोषण प्रदान करता है। सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए सेलिब्रिटीज भी अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैट जरूर शामिल करते हैं। अगर आप प्राकृतिक रूप से साफ और निखरी त्वचा पाना चाहते हैं, तो ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हेल्दी स्किन के लिए खाएं ये ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स- Omega-3 Rich Foods For Healthy Skin In Hindi
डायटीशियन गरिमा की मानें तो नट्स और बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। आप काजू, बादाम, अखरोट, चिया के बीज, सूरजमुखी के बीज आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही, कुछ फल जैसे एवोकाडो ओमेगा-3 का बेहतरीन स्रोत हैं। इसके अलावा, कुकिंग के लिए प्रयोग किए जाने वाले तेल जैसे सरसों तेल, जैतून का तेल और देसी घी आदि में भी ओमेगा-3 बहुत अच्छी मात्रा में होता है। रिफाइन तेल के बजाए इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो डाइट में फैटी फिश जैसे सैल्मन और मेकरेल आदि भी ओमेगा-3 का बेहतरीन स्रोत हैं। इन्हें डाइट में शामिल करें और सेहतमंद रहें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
