सिर्फ शराब पीने से नहीं होता फैटी लिवर, AIIMS की डॉक्टर ने बताए Fatty Liver से जुड़े 5 फैक्ट, जो सभी को जानने चाहिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 20, 2025, 02:17 PM IST

Facts About Fatty Liver Disease In Hindi: फैटी लिवर को लेकर लोगों के बीच कई तरह की गलत धारणाएं और जानकारियां मौजूद हैं। दिल्ली एम्स की पूर्व डॉक्टर ने इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर की हैं, जिनके बारे में लोगों को जानना बहुत जरूरी है। यहां जानें इनके बारे में..

Facts About Fatty Liver Disease In Hindi: आमतौर पर लोग यह मानते हैं कि फैटी लिवर की समस्या केवल शराब पीने की वजह से होती है, लेकिन यह सच नहीं है। दिल्ली AIIMS की पूर्व डॉक्टर और हेल्थ इन्फ्लूएंस डॉ. प्रियंका सहरावत के अनुसार, फैटी लिवर के पीछे कई अन्य कारण भी होते हैं, जिनमें अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, मोटापा और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शामिल हैं। यह एक ऐसी समस्या है, जो शुरुआती चरण में ध्यान न देने पर गंभीर रूप ले सकती है और लिवर सिरोसिस तक बढ़ सकती है। इसलिए, इस बीमारी को लेकर फैले भ्रम को दूर करना जरूरी है। आइए जानते हैं फैटी लिवर से जुड़े 5 महत्वपूर्ण तथ्य, जो हर किसी को पता होने चाहिए।

Facts About Fatty Liver Disease In Hindi

Facts About Fatty Liver Disease In Hindi

फैटी लिवर के बारे में जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें

1. सिर्फ शराब नहीं, ये कारण भी हैं जिम्मेदार

लोग यह सोचते हैं कि फैटी लिवर केवल शराब पीने वालों को होता है, लेकिन यह गलत है। खराब खानपान, शुगर से भरपूर खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन, मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर भी इस बीमारी के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

End of Feed