कैंसर का इलाज अब होगा आसान, एआई से बदल रहा है सिर-गर्दन का Cancer Treatment , बना उम्मीद की नई किरण

सिर और गर्दन के कैंसर के मरीजों के लिए एआई तकनीक नई उम्मीद बनकर उभरी है। डाना-फार्बर और मैस जनरल ब्रिघम का एआई टूल (ईएनई प्रेडिक्टर) इलाज के असर, जोखिम और भविष्य की स्थिति का सटीक अनुमान देता है। इससे डॉक्टर बेहतर ट्रीटमेंट प्लान बना पाते हैं और मरीजों को अनावश्यक आक्रामक इलाज से बचाया जा सकता है। यह नॉन-इन्वेसिव तकनीक इलाज को सुरक्षित और प्रभावी बनाती है।

सिर और गर्दन के कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक नई उम्मीद लेकर आया है। हाल ही में विकसित एआई आधारित टूल ‘ईएनई प्रेडिक्टर’ डॉक्टरों को यह समझने में मदद करता है कि इलाज कितना असरदार रहेगा और आगे बीमारी का खतरा कितना है। इस तकनीक से मरीजों को न केवल बेहतर प्रोग्नोसिस मिलता है, बल्कि अनावश्यक दर्दनाक इलाज से भी राहत मिल सकती है।

एआई से बदल रहा है Cancer Treatment

एआई से बदल रहा है Cancer Treatment

एआई कैसे देता है बेहतर प्रोग्नोसिस

ईएनई प्रेडिक्टर खास तौर पर ऑरोफैरिंजियल कैंसर के लिए तैयार किया गया है। यह अनुमान लगाता है कि लिम्फ नोड्स के बाहर कैंसर फैलने की कितनी संभावना है। पहले यह जानकारी सर्जरी के बाद ही मिलती थी, लेकिन अब सीटी स्कैन इमेज से ही अंदाजा लगाया जा सकता है, जिससे इलाज शुरू करने से पहले सही दिशा मिलती है।

End of Feed