Adult Onset Asthma क्या बच्चों के अस्थमा से ज्यादा खतरनाक है? जानिए फेफड़ों को कैसे करता है डैमेज

Adult Onset Vs Childhood Asthma: आमतौर पर यह माना जाता है कि बच्चों में होने वाला अस्थमा स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा गंभीर और खतरनाक होता है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। बता दें कि एडल्ट ऑनसेट अस्थमा यानी बड़ों में होने वाला अस्थमा ज्यादा गंभीर माना जाता है। चलिए इस पर विस्तार से चर्चा करते हैं...

Adult Onset Vs Childhood Asthma: अक्सर जब अस्थमा की बात होती है तो दिमाग में बच्चों की तस्वीर आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई लोगों को पहली बार अस्थमा अडल्ट एज में भी हो सकता है? इसे ही एडल्ट ऑनसेट अस्थमा (Adult Onset Asthma) कहा जाता है। यह समस्या अचानक शुरू होती है और कई बार बच्चों के अस्थमा से ज्यादा गंभीर रूप ले सकती है। दिक्कत ये है कि बड़े लोग इसके शुरुआती लक्षणों को उम्र, थकान या एलर्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसी वजह से फेफड़ों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचता रहता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि एडल्ट ऑनसेट अस्थमा क्या है और ये कितना खतरनाक हो सकता है।

एडल्ट ऑनसेट अस्थमा क्यों ज्यादा खतरनाक

एडल्ट ऑनसेट अस्थमा क्यों ज्यादा खतरनाक

एडल्ट ऑनसेट अस्थमा क्या होता है (Adult Onset Asthma Kya Hota Hai)

एडल्ट ऑनसेट अस्थमा वो स्थिति है जब किसी व्यक्ति को 20 या 30 की उम्र के बाद अस्थमा की समस्या शुरू होती है। इसमें सांस की नलियों में सूजन आ जाती है और सांस लेना मुश्किल होने लगता है। कई बार यह एलर्जी, प्रदूषण, स्मोकिंग या बार-बार होने वाले इंफेक्शन की वजह से ट्रिगर होता है।

End of Feed