AdFalciVax: भारत ने बनाई मलेरिया से लड़ने वाली पहली स्वदेशी वैक्सीन, मच्छर से फैलने वाले संक्रमण को भी रोकेगी

AdFalciVax: भारत ने पहली बार मलेरिया से बचाव के लिए स्वदेशी वैक्सीन बनाने में सफलता पाई है जिसका नाम AdFalciVax रखा गया है। यह वैक्सीन मलेरिया के साथ-साथ मच्छर जनित संक्रमणों से भी सुरक्षा देगी। स्वदेशी तकनीक से बनी इस वैक्सीन को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

AdFalciVax Malaria Vaccine: भारत ने मलेरिया से बचाव के लिए एक बड़ी सफलता हासिल की है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने देश की पहली स्वदेशी मलेरिया वैक्सीन तैयार की है, जिसका नाम है AdFalciVax। यह वैक्सीन न केवल इंसानों को संक्रमण से बचाएगी, बल्कि मलेरिया के फैलाव को भी कम करेगी।

Malaria Vaccine

Malaria Vaccine (Representative Image by iStock)

भारत की यह नई वैक्सीन मलेरिया को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। अगर सब कुछ सही रहा, तो आने वाले कुछ वर्षों में देश को मलेरिया से मुक्ति मिल सकती है।

End of Feed