आचार्य बालकृष्ण ने बताया कब्ज का रामबाण इलाज, बोले रोज खाएं इस पेड़ के पत्ते पेट खुलकर होगा साफ

Kabj Ke Liye Gharelu Nuskha In Hindi : आयुर्वेद के जानकार और पतंजलि आयुर्वेद का आधिकारिक मुखिया आचार्य बालकृष्ण ने बेल के पत्तों को कब्ज की अचूक औषधि बताया है। जी हां उनके मुताबिक केवल 2 पत्ते रोजाना खाने से आंतों की सफाई होता है और पाचन बेहतर होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Kabj Ke Liye Gharelu Nuskha In Hindi : सावन का महीना चल रहा है, इस महीने में बेल के पत्तों का इस्तेमाल आपने पूजन में तो जरूर किया होगा। जी हां शिव जी को समर्पित किए जाने वाले ये पत्ते आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इनके फायदे आयुर्वेद के एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने भी बताए हैं। उनकी मानें तो कई तरह के विटामिन, फाइबर से भरपूर बेल का पत्ता आपके पेट के लिए अचूक औषधि साबित होता है। जिन लोगों को कब्ज, अपच और पेट फूलने की समस्या है, उन्हें इन पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

कब्ज का घरेलू इलाज (Photo - Canva/Insta)

कब्ज के लिए बेल के पत्तों का इस्तेमाल

आचार्य बालकृष्ण की मानें तो कब्ज की समस्या को तेजी से ठीक करने में बेल के पत्ते काफी कारगर होते हैं। बेल का फल भले आपको साल भर न मिले लेकिन इसके पत्ते आपको हमेशा मिल सकते हैं। फाइबर से भरपूर इन पत्तों का सेवन करने से आपका मल सॉफ्ट होता है, जिससे कब्ज से निजात मिलती है।

End of Feed