हर मर्ज की दवा है यह 1 फूड, इन गंभीर बीमारियों में करता है अमृत का काम, शरीर को बना देता है पत्थर जैसा मजबूत

A2 Cow Ghee Benefits In Hindi: आयुर्वेद में एक ऐसा देसी फूड है जो सिर्फ एक खान-पान की चीज नहीं, बल्कि आयुर्वेद का एक बेहतरीन टूल है जो नस्य के जरिए दिमाग, नसों और पूरे शरीर को गहराई से पोषण देता है। ये न सिर्फ बीमारियों से लड़ने में मदद करता है, बल्कि आपको अंदर से इतना मजबूत बना देता है कि बीमारियां पास नहीं फटकतीं। यहां जानें कौन सा है ये फूड....

A2 Cow Ghee Benefits In Hindi: हम सब चाहते हैं कि हमारा शरीर अंदर से इतना मजबूत हो कि कोई भी बीमारी पास ना आए। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, तनाव, सिरदर्द, नींद की कमी और बाल झड़ने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में अगर आपको कोई एक ऐसा उपाय मिल जाए जो इन सारी दिक्कतों में राहत दे और शरीर को अंदर से मजबूत बना दे, तो? आयुर्वेदिक डॉक्टर और इंस्टाग्राम हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार (BAMS Ayurveda) के मुताबिक A2 देसी गाय का घी एक ऐसा ही जादुई फूड है। खासकर जब इसे "नस्य" पद्धति से नाक में डाला जाए, तो इसके फायदे और भी चौंकाने वाले होते हैं।

A2 Cow Ghee Benefits In Hindi

A2 Cow Ghee Benefits In Hindi

नाक से मिलती है दिमाग को ताकत

आयुर्वेद में कहा गया है "नासा ही शिरसो द्वारं", यानी नाक हमारे मस्तिष्क का द्वार है। डॉ. दीक्षा बताती हैं कि जब हम देसी गाय का शुद्ध घी हल्का गुनगुना करके नाक में सिर्फ 2 बूंद डालते हैं, तो वो सीधा दिमाग तक पहुंचता है और वहां जाकर नसों को पोषण देता है। इससे सिरदर्द, माइग्रेन, आंखों की थकान, चक्कर आना और नींद की परेशानी में राहत मिलती है।

End of Feed