प्रोस्टेट कैंसर वालों के लिए आई उम्मीद की किरण, नई दवा से रुक जाएगी ट्यूमर की रफ्तार

New Drug For Prostate Cancer Treatment: हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन (University of Michigan) के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी दवा विकसित की है, जो प्रोस्टेट कैंसर में p300/CBP प्रोटीन को रोककर ट्यूमर की बढ़त धीमी कर सकती है। हार्मोन थेरेपी में असर न दिखा रहे मरीजों के लिए यह नई उम्मीद बन सकती है।

New Drug For Prostate Cancer Treatment: अगर आप या आपके किसी करीबी को प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer) है, तो यह खबर एक बड़ी राहत लेकर आई है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन (University of Michigan) के वैज्ञानिकों ने एक नई दवा सीबीपीडी-409 (CBPD-409) विकसित की है, जिसने शुरुआती परीक्षणों में कैंसर के ट्यूमर की रफ्तार को कम करने में असर दिखाया है। यह दवा शरीर में मौजूद पी-300 और सीबीपी (p300 और CBP) नामक प्रोटीन को रोकती है, जो ट्यूमर को बढ़ने में मदद करते हैं।

New Drug For Prostate Cancer Treatment

New Drug For Prostate Cancer Treatment

सरल भाषा में कहें तो जहाँ पहले ट्यूमर बिना रोक-टोक बढ़ रहा था, अब यह दवा उसकी रफ्तार को थामने में सक्षम दिख रही है। यह खोज खासतौर पर उन मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जिन पर हार्मोन उपचार (Hormone Therapy) का असर कम हो चुका है।

End of Feed