भारत में मोटापे की डराने वाली तस्वीर, 10 में 6 भारतीय मोटापे के शिकार, इलाज में GLP-1 दवाएं बनेंगी गेमचेंजर

6 Out of 10 Indians Face Obesity Problems: भारत में मोटापा अब सिर्फ वजन की नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियों की वजह बनता जा रहा है। एक नए सर्वे के मुताबिक 10 में 6 भारतीय मोटापे से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस बढ़ते खतरे के बीच GLP-1 जैसी नई दवाएं इलाज में गेमचेंजर साबित हो सकती हैं। जानिए मोटापे की असली तस्वीर, इसके खतरे और इलाज के नए विकल्प।

6 Out of 10 Indians Face Obesity Problems: सुबह की भागदौड़, ऑफिस की टेंशन, बाहर का खाना और रात को थककर सो जाना… हमारी जिंदगी कुछ ऐसी ही हो गई है। इसी रोजमर्रा की रफ्तार में कब वजन बढ़ने लगता है, पता ही नहीं चलता। पहले ये सिर्फ कपड़ों के टाइट होने तक सीमित लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यही मोटापा बड़ी बीमारियों की जड़ बन जाता है। हाल ही में सामने आया नया सर्वे इसी कड़वी सच्चाई को उजागर करता है। द लैंसेट रीजनल हेल्थ - साउथईस्ट एशिया में प्रकाशित एक अध्ययन सर्वे के मुताबिक भारत में 10 में से 6 लोग मोटापे या उससे जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। यह आंकड़ा सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि लाखों जिंदगियों की कहानी है।

भारत मे बढ़ता मोटापा खतरे की घंटी

भारत मे बढ़ता मोटापा खतरे की घंटी

वजन के साथ बढ़ती है चिंता

कहानी हर घर की है। कोई सीढ़ियां चढ़ते हुए हांफने लगता है, तो किसी को थोड़ी दूर चलने में ही थकान महसूस होती है। सर्वे बताता है कि मोटापा अब उम्र नहीं देखता। युवा भी इसकी चपेट में हैं और बुजुर्ग भी। वजन बढ़ने के साथ लोग खुद को दोष देने लगते हैं, लेकिन असल में इसके पीछे हमारी बदलती जीवनशैली बड़ी वजह बन चुकी है।

End of Feed