एक्सरसाइज के दौरान 52 वर्षीय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, जानें जिम में क्यों बढ़ रहे Heart Attack के मामले

Jabalpur Heart Attack Case In Gym: फिट रहना अच्छी बात है, लेकिन फिटनेस का मतलब ये नहीं कि हम अपनी बॉडी की लिमिट को नजरअंदाज कर दें। इसकी वजह से एक्सरसाइज के दौरान लोगों में हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में जबलपुर के एक 52 वर्षीय व्यक्ति की जिम में हार्ट अटैक से मौत का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी वजह से जिम जाने वाले लोगों के बीच काफी डर का माहौल बना हुआ है। जानिए आखिर जिम में क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले।

Jabalpur Heart Attack Case In Gym: जिम यानी फिट रहने की जगह, लेकिन अब जिम से जुड़ी कुछ खबरें डराने भी लगी हैं। हाल ही में जबलपुर में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह सुनकर हर कोई हैरान है कि जो इंसान खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहा था, उसकी मौत एक्सरसाइज के बीच ही हो गई। ये कोई पहली घटना नहीं है, देशभर में ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आखिर क्या वजह है कि जिम में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं? क्या हर उम्र के लोग जिम जाने से पहले कुछ सावधानियां बरत सकते हैं?

Jabalpur Heart Attack Case In Gym

Jabalpur Heart Attack Case In Gym

जबलपुर की घटना

52 वर्षीय यतीश सिंघई रोज की तरह सुबह-सुबह जिम गए थे। गोल्ड जिम, गोरखपुर इलाके में उनका रूटीन वर्कआउट चल रहा था। लेकिन अचानक वो जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने CPR देने की कोशिश की, एंबुलेंस भी बुलाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

End of Feed