How To Control High BP: बिना दवाओं के ही कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर, बस कर लें ये 5 उपाय

How To Control Blood Pressure: बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए एक स्वस्थ और अच्छी लाइफस्टाइल बनाए रखना जरूरी है। आज हम आपको वो 5 उपाय बता रहे हैं, जो बिना दवा खाए भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती हैं।

How To Control Blood Pressure: हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। ऐसा तब होता है, जब आपके शरीर की धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। आप में बिना किसी लक्षण के आपको सालों तक उच्च रक्तचाप हो सकता है। बढ़े हुए बीवी की वजह से आपको फ्यूचर में शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं, जिसमें दिल का दौरा पड़ना और स्ट्रोक भी शामिल हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है। हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यहां 5 टिप्स दिए गए हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

high bp control at home

1) हेल्दी डाइट

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। अधिक नमक खाना उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है, इसलिए आपको अपनी डाइट में नमक की मात्रा को कम करना चाहिए। खाने में नमक की मात्रा को कम करें। डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें शामिल करें। इसके अलावा कोशिश करें कि अधिकतम पोटेशियम युक्त फल और सब्जियां लें, जैसे कि केला, पालक और मटर आदि। सब्जियां और फल हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं क्योंकि वे पोटैशियम का अच्छा स्रोत होते हैं।

2) वजन कंट्रोल

आपका अत्यधिक वजन भी आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, इसलिए वजन को संतुलित रखना हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अत्यधिक वजन से जुड़े कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें हाई ब्लड प्रेशर भी शामिल है। अपने वेट मैनेजमेंट की तरफ ध्यान दें। अपने एक्स्ट्रा वेट को कम करें। इसके लिए अपने खाने के पोर्शन को कंट्रोल में रखें और एक्सरसाइज की तरफ ध्यान दें।वजन को संतुलित रखना हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

3) रोजाना एक्सरसाइज

नियमित व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। एक्सरसाइज से शरीर फिट भी रहता है और कई बीमारियां भी दूर होती हैं। सप्ताह में 5 दिन तो एक्सरसाइज जरूर करें। आप वॉकिंग, जॉगिंग, योग या स्विमिंग भी कर सकते हैं।

4) स्मोकिंग छोड़ें

आपकी धूम्रपान की आदत को आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है। इसलिए जल्द ही इस आदत को छोड़ दें। क्योंकि धूम्रपान में मौजूद निकोटीन रक्तचाप में वृद्धि का कारण बन सकता है। स्मोकिंग सिर्फ ब्लड प्रेशर के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य कई गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकती है, जैसे कि हृदय रोग, कैंसर और फेफड़ों की बीमारियां आदि। इसलिए, धूम्रपान की आदत को छोड़ना स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर उन लोगों के लिए जो रक्तचाप को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

5) तनाव से दूरी

हाई ब्लड का एक बड़ा कारण स्ट्रेस भी हो सकता है। इसलिए तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। तनाव के कारण शरीर उत्तेजित हो जाता है और हृदय की कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है, जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। योग और मेडिटेशन का सहारा लें, ये तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा 8 घंटे की अच्छी नींद और शरीर के लिए आराम भी जरूरी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Feed