Ayurvedic Treatment For Constipation: पुरानी कब्ज और गैस से हैं परेशान? आराम पाने के लिए करें इन आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल

How to Get Rid of Constipation and Piles: खराब आहार, पानी कम पीना, बवासीर, पेट की कमजोर मांसपेशियां, तनाव, अनियमित शौच की आदत जैसे कुछ कारण हैं जिनकी वजह से कब्ज की शिकायत होती है। कब्ज को हल्के में लेने से यह पुरानी बीमारी बन सकती है और आपको बवासीर का मरीज बना सकती है। आयुर्वेद में कब्ज को तोड़ने के कुछ सस्ते और असरदार घरेलू उपाय बताए हैं।

How to Get Rid of Constipation and Piles: इन दिनोंकब्ज एक आम समस्या है, जिससे आए दिन कोई न कोई परेशान ही रहता है। कब्ज के कुछ सबसे सामान्य कारणों में जंक फूड का सेवन, शराब पीना, अधिक खाना, खाने में फाइबर की कमी, कम पानी पीना, मांस का अधिक सेवन करना, स्मोकिंग और किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं होना है। ध्यान रहे कि कब्ज का इलाज (Constipation Treatment) नहीं कराने से यह आगे चलकर बवासीर जैसी घातक बीमारी का कारण बन सकता है। ऐसे में सवाल ये आता है कि कब्ज का घरेलू उपचार क्या है? कब्ज को तोड़ने के लिए वैसे तो आपको तरल और फाइबर से भरपूर पदार्थों का खूब सेवन करना चाहिए लेकिन इसके लिए कुछ दवाएं भी मौजूद हैं। फिर भी बेहतर यह है कि दवाएं खाने की बजाय आप कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपचार (Ayurvedic Home Remedies) भी आजमा सकते हैं। कई नुस्खे हैं, जो कब्ज को तोड़कर मल त्याग को आसान बना सकते हैं।

ayurvedic remedies for constipation in hindi

1) त्रिफला का नियमित सेवन

त्रिफला कब्ज दूर करने के लिए सबसे प्रभावी आयुर्वेदिक उपचारों में से एक है। त्रिफला में ग्लाइकोसाइड होता है जिसमें रेचक गुण होते हैं। त्रिफला को आप गर्म पानी में मिलाकर चाय बना सकते हैं। आप एक चौथाई चम्मच त्रिफला में आधा चम्मच धनिया के बीज और एक चौथाई चम्मच इलायची के बीज भी मिला सकते हैं। इन्हें एक साथ पीसकर एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं।

End of Feed