गर्मी से बचने के लिए रोजाना सुबह नाश्ते में खाएं ये फ्रूट सैलेड, बॉडी भी रहेगी हाइड्रेट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 23, 2024, 02:19 PM IST

देश में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। कई लोग लू का शिकार हो चुके हैं। लू से बचने और बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए लोग तमाम तरह की चीजों का सेवन कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ फ्रूट सैलेड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है।

गर्मी ने देशभर में कोहराम मचा दिया है। तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं की वजह से सबसे ज्यादा खतरा हीट स्ट्रोक का है। कई लोग लू की चपेट में भी आ गए हैं। इस मौसम में बॉडी भी डिहाइड्रेट हो रही है। ऐसे में सेहत का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत है। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए फलों का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फ्रूट सैलेड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे डाइट में शामिल कर आप खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं।

Fruit Salad to keep body hydrated

गर्मी में नाश्ते में खाएं फ्रूट सलाद

तरबूज सैलेड

गर्मियों में तरबूज का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तरबूज में 90 फीसदी पानी होता है। ऐसे में आप रोजाना सुबह अपनी डाइट में तरबूज को शामिल कर बॉडी को हाइड्रेट रख सकते हैं। तरबूज से फ्रूट सलाद बनाने के लिए तरबूज को काट लें और फिर इसके ऊपर चिलगोजा, पुदीना और नींबू का रस डालें।

End of Feed