सिर्फ चीनी को दोष देना है बड़ी भूल, ये 3 चीजें शरीर को पहुंचा सकती हैं ज्यादा नुकसान, एक्सपर्ट ने किया आगाह

Things More Dangerous Than Sugar: क्या आप भी चीनी को सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं? डॉ. शिखा सिंह के अनुसार कुछ फूड इंग्रीडिएंट्स ऐसे भी हैं जो हार्ट हेल्थ और ओवरऑल सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं। यहां इनके बारे में विस्तार से जानिए..

Things More Dangerous Than Sugar: जब भी सेहत खराब करने वाली चीजों की बात होती है तो सबसे पहले चीनी का नाम सामने आता है। लोग मानते हैं कि वजन बढ़ने, डायबिटीज और दूसरी कई बीमारियों की सबसे बड़ी वजह चीनी ही है। लेकिन क्या सिर्फ चीनी ही हमारी सेहत की दुश्मन है? क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ इन्फ्लुएंसर डॉ. शिखा सिंह का कहना है कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो आजकल पैकेट वाले खाने में खूब इस्तेमाल हो रही हैं और ये शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Things More Dangerous than Sugar

सिर्फ चीनी छोड़ने से नहीं चलेगा काम, इन 3 चीजों से भी बनानी होगी दूरी

डॉ. शिखा सिंह के मुताबिक कई बार हम स्वाद और सुविधा के चक्कर में ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता। यही वजह है कि खाने के लेबल पढ़ना और समझदारी से चीजें चुनना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं उन 3 चीजों के बारे में जिनसे सावधान रहने की सलाह दी गई है।

End of Feed