जापान में उद्योगपतियों से मिले CM भगवंत मान, पंजाब में निवेश करने का दिया न्योता

इस मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि कंपनियों ने पंजाब में निवेश करने का उत्साह दिखाया। पंजाब में निवेश से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं राज्य की आर्थिक प्रगति को और गति मिलेगी। हमने सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

CM Mann visit to Japan: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जापान दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के पहले दिन उन्होंने पंजाब में निवेश के लिए जापान के उद्योगपतियों से मुलाकात की। इसके अलाा उन्होंने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एवं अन्य शीर्ष निवेश संस्थाओं के साथ बैठक की। सीएम मान ने जेबीआईसी, एशियन इंडस्ट्री, यमाहा, होंडा मोटर, जेआईसीए साउथ एशिया डिपार्टमेंट के महानिदेशक, टोरे इंडस्ट्रीज, कारोबार एवं उद्योग पर संसदीय उपमंत्री एवं फुजित्सू लिमिटेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें पंजाब में निवेश करने का आमंत्रण दिया।

cm mann

जापान में उद्योगपतियों से मिलते पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम मान। तस्वीर-X/@BhagwantMann

निवेश से युवाओं को रोजगार मिलेगा-सीएम मान

End of Feed