Gurugram News: पुलिस हिरासत से भागा आरोपी, अस्पताल की फांदी दीवार; सीधा क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचा

गुरुग्राम में अपहरण के एक आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। इस दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। लेकिन सीधा क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंच गया और पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। अब पुलिस ने आरोपी पर भागने की कोशिश के लिए अलग से मामला दर्ज किया है और उससे पूछताछ जारी है।

Gurugram News: गुरुग्राम में अपहरण के लिए एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मेडिकल जांच के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां से उसने दीवार कूदकर भागने की कोशिश की। लेकिन वह सीधे क्राइम ब्रांच के ऑफिस में ही पहुंच गया। दरअसल अस्पताल के बगल वाले जिस परिसर में वह कूदा था, वह अपराध शाखा का कार्यालय था। जिससे उसकी दीवार फांदकर फरार होने की कोशिश नाकाम हो गई।

crime news.

सांकेतिक फोटो।

डेटिंग ऐप के जरिए युवक का अपहरण

पुलिस के अनुसार, डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती करके 20 वर्षीय एक युवक का अपहरण करने के आरोप में रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने 37,000 रुपये की फिरौती भी मांगी थी। आरोपियों की पहचान अजय, दीपेश, आशीष उर्फ गोलू और अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शहर की एक अदालत में पेश करने के बाद दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।

End of Feed