होर्मुज में नए सिरे से तनाव, इस्लामाबाद वार्ता से पहले US-ईरान फिर भिड़े; क्या अटक जाएगी बात?

US Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। जिसकी वजह से प्रस्तावित इस्लामाबाद वार्ता पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

US Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू हुआ तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन शांति वार्ता में प्रगति के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ होर्मुज स्ट्रेट में तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर होर्मुज में दोनों देश आमने-सामने आ गए। पिछले 24 घंटे में तीन वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की।

US Iran Peace Talks

अमेरिका और ईरान के बीच क्या अटक जाएगी वार्ता (फोटो साभार: AI)

अमेरिका ने बरपाया कहर

अमेरिकी सेना के मुताबिक, ईरान के खिलाफ जवाबी हमलों में 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) के मुताबिक, यह हमले 7 जुलाई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाला वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के नवीनतम हमलों के तत्काल जवाब के रूप में किए गए। वहीं, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में किसी भी नागरिक के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

End of Feed