शिमला समझौता के टूटने से भारत को ही होगा फायदा? समझिए कैसे PoK के लिए खुल जाएंगे रास्ते, टूट जाएगा पाक का सपना

पाकिस्तान ने शिमला समझौते और अन्य द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित करने का ऐलान किया है। शिमला समझौता (1972) दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण था, जिसमें कश्मीर विवाद सहित कई बिंदुओं पर समझौता हुआ था। अब सवाल ये है कि शिमला समझौता के स्थगित होने से किसे फायदा होगा, भारत का या पाकिस्तान का?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत ने सिंधु नदी जल समझौता सस्पेंड करने का ऐलान किया तो बदले में पाकिस्तान ने शिमला शांति समझौते को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया। शिमला समझौते के स्थगित होने पर अब सवाल ये है कि क्या सच में भारत को इससे कोई फर्क पड़ेगा, या भारत को शिमला समझौते के रद्द होने से फायदा ही फायदा होगा? इतना तो स्पष्ट है कि सिंधु नदी का पानी रोकने पर पाकिस्तान की हालत खराब होगी, खेत, बंजर हो जाएंगे और पाकिस्तान में पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। लेकिन शिमला समझौते के स्थगित होने या रद्द होने से भारत को क्या घाटा होगा? घाटा होगा भी या नहीं? आइए समझते हैं।

End of Feed