मक्का में पहली बार एयर-रेड अलर्ट क्यों? हूती विद्रोहियों के हमलों से दुनिया के तेल कारोबार पर कितना बड़ा खतरा?

सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार हवाई हमले के खतरे का अलर्ट जारी किया है। सऊदी सिविल डिफेंस ने मक्का के अलावा जेद्दा और ताइफ में भी खतरे के अलर्ट जारी किए। आखिर क्या रही वजह....

सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का (Mecca) में एयर-रेड यानी हवाई खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। सऊदी एयर डिफेंस द्वारा यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) के एक ड्रोन को मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र के पास मार गिराए जाने के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी अलार्म बज उठे। इस घटना ने न सिर्फ मध्य पूर्व के तनाव को एक नए चरम पर पहुंचा दिया है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर दिया है।

Mecca alert

मक्का निशाने पर क्यों?

क्या है पूरा मामला?

सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार हवाई हमले के खतरे का अलर्ट जारी किया है। सऊदी सिविल डिफेंस ने मक्का के अलावा जेद्दा और ताइफ में भी खतरे के अलर्ट जारी किए। हालांकि ये अलर्ट कुछ ही समय बाद हटा दिए गए। ये चेतावनियां यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी क्षेत्र में लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच जारी की गईं। सऊदी अरब के मुताबिक मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को इंटरसेप्ट करके मार गिराया गया।

End of Feed