वो 7 सांसद जो स्पीकर चुनाव में नहीं डाल सकेंगे वोट! NDA या INDIA किसे होगा सबसे ज्यादा नुकसान? समझिए

Lok Sabha Speaker Election: कांग्रेस सदस्य कोडिकुनिल सुरेश को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का उम्मीदवार बनाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान बुधवार को होगा।

KEY HIGHLIGHTS
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को होगा मतदान
आमतौर पर स्पीकर पद के लिए सहमति से होता रहा है चुनाव
इस बार विपक्ष ने रखी है मोदी सरकार के सामने शर्त

Lok Sabha Speaker Election: संसद में लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। सालों बाद लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव होने जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष पद पर सत्ता पक्ष एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच सहमति नहीं बन पाई, जिसके कारण दोनों पक्षों ने अपना-अपना उम्मीदवार उतार दिया है। जिसके बाद से दोनों पक्षों के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण हो गया है। इस लड़ाई के बीच कुछ सांसद ऐसे भी हैं, जो लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे।

Lok Sabha Speaker Election

कौन-कौन सांसद लोकसभा चुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट (फोटो- PTI&IANS)

End of Feed