ट्रंप के विरोधी लूला की जीत क्यों है खास? ब्राजील से पूरे लैटिन अमेरिका को क्या संदेश मिला?

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत को सिर्फ एक देश के चुनावी नतीजे के तौर पर नहीं, बल्कि लैटिन अमेरिका की राजनीति, अमेरिकी प्रभाव और वामपंथी विचारधारा के भविष्य के संदर्भ में देखा जा सकता है।

दुनिया की राजनीति में डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ते प्रभाव के बीच ब्राजील से ऐसा जनादेश आया है, जिसने लैटिन अमेरिका की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मुखर आलोचक लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत को सिर्फ एक राष्ट्रपति की वापसी नहीं, बल्कि वामपंथी राजनीति, राष्ट्रीय संप्रभुता और अमेरिकी दबदबे के खिलाफ उठती आवाज के तौर पर भी देखा जा रहा है। एक तरफ ट्रंप के करीब माने जाने वाले दक्षिणपंथी नेताओं का प्रभाव बढ़ने की चर्चा है, तो दूसरी तरफ ब्राजील के मतदाताओं ने लूला पर भरोसा जताया है। सवाल है कि आखिर लूला की जीत इतनी अहम क्यों है? क्या यह लैटिन अमेरिका में वामपंथ को नई ताकत देगी और क्या ब्राजील अमेरिका के दबाव के बीच अपनी स्वतंत्र विदेश और आर्थिक नीति बनाए रखने में कामयाब होगा?

End of Feed