मेरठ में क्यों बार-बार उम्मीदवार बदल रहे हैं अखिलेश यादव? जानें इस सीट का इतिहास

Meerut Lok Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट इन दिनों खूब चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से टीवी सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से पहले बसपा ने अपना उम्मीदवार बदला और अब सपा ने भी अपना प्रत्याशी बदल दिया। आपको इसकी वजह समझाते हैं।

History of Meerut Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक-दूसरे की सहयोगी हैं, लेकिन मायावती की बहुजन समाज पार्टी अलग चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का बड़ा मुद्दा है, जिसे देखते हुए मेरठ से भाजपा ने टीवी सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से सपा और बसपा ने अपना उम्मीदवार उतारा और बदला। आखिर ये सिलसिला मेरठ में क्यों चल रहा है, आपको समझाते हैं।

Akhilesh Yadav Plan For Meerut Lok Sabha Seat

मेरठ में क्या करना चाहती है समाजवादी पार्टी?

राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटने से कितना पड़ेगा असर?

भाजपा ने इस सीट से सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट दिया और अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को ये आस है कि अग्रवाल का टिकट कटने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिसका फायदा उठाने की कोशिश दोनों ही पार्टिया करना चाहेंगी। शायद ये वजह हो सकती है कि सपा और बसपा इस सीट पर प्रयोग कर रही हैं।

End of Feed